मूलांक 9 Mulank 9 · Mars

योद्धा · मंगल · 9, 18, 27 तारीख़

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 है। इसका ग्रह मंगल है और इसे योद्धा का अंक कहते हैं: साहस, ऊर्जा, सेवा।

ख़ास बात: 18 तारीख़ वालों को त्वचा का और परिवार, ख़ासकर माता-पिता से रिश्तों का ध्यान रखना चाहिए।

स्वभाव

मूलांक 9 वाले योद्धा हैं। मंगल इन्हें ऊर्जा, हिम्मत और लड़ने का जज़्बा देता है। ग़लत होते देखकर चुप नहीं रहते। बड़े दिल के होते हैं, पर ग़ुस्सा भी उतना ही तेज़ होता है।

ताक़त

हिम्मत, ऊर्जा, दूसरों के लिए लड़ना, लीडरशिप।

किस बात से बचें

ग़ुस्सा, जल्दबाज़ी, चोट-झगड़े, बिना सोचे कूद पड़ना।

करियर

सेना, पुलिस, खेल, सर्जरी, इंजीनियरिंग, समाज सेवा, ज़मीन-जायदाद।

रिश्ते

बहुत रक्षा करने वाले साथी होते हैं। मूलांक 3, 6 और 9 के साथ अच्छी बनती है; 4 और 8 के साथ टकराव।

मूलांक 9 की शुभ जानकारी

ग्रहमंगल
मित्र अंक1, 2, 3, 6, 9
जिनसे बचें4, 8
शुभ रंगलाल, मैरून, मूँगा रंग, गुलाबी
जिन रंगों से बचेंकाला, गहरा स्लेटी
शुभ दिनमंगलवार, रविवार, गुरुवार
शुभ दिशादक्षिण
रुद्राक्ष3 मुखी रुद्राक्ष

रत्न के बारे में: रत्न मूलांक से नहीं, आपकी जन्म कुंडली से तय होना चाहिए। बिना कुंडली देखे रत्न पहनना नुक़सान भी कर सकता है।

अपना मूलांक, भाग्यांक और लो शू ग्रिड मुफ़्त कैलकुलेटर में निकालिए, या मिसिंग नंबर देखिए।

ये सिर्फ़ शुरुआत है

ऊपर जो निकला वो सही है, पर वो आपकी कुंडली का एक कोना भर है। आपका पूरा ढर्रा, पैसा कहाँ रुकता है, करियर किस दिशा में चलता है, कौन सा साल किस काम का है, और कौन से उपाय सच में आप पर लागू होते हैं, ये सब 130+ पन्नों की फ़ॉर्च्यून रिपोर्ट में आता है।

हर रिपोर्ट आयुष सागर ख़ुद बनाते हैं · WhatsApp पर 24 घंटे में · हिन्दी या English

रिपोर्ट देखिए, ₹999 पहले WhatsApp पर पूछिए

बाक़ी मूलांक

मूलांक 1नेतामूलांक 2कूटनीतिज्ञमूलांक 3गुरुमूलांक 4निर्मातामूलांक 5संवादकमूलांक 6पालकमूलांक 7खोजीमूलांक 8प्रशासक

लोग जो पूछते हैं

मूलांक 9 किन तारीख़ों का होता है?

किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। तारीख़ के अंकों को जोड़कर एक अंक बनाइए, वही मूलांक है।

मूलांक 9 का ग्रह कौन सा है?

मूलांक 9 का ग्रह मंगल है।

मूलांक 9 के लिए कौन से अंक शुभ हैं?

मूलांक 9 के मित्र अंक 1, 2, 3, 6, 9 हैं। 4, 8 से जहाँ हो सके बचिए, जैसे मकान, गाड़ी या मोबाइल नंबर चुनते समय।

ये मार्गदर्शन एवं आत्म-चिंतन के लिए है। चिकित्सा, कानूनी, वित्तीय या मनोवैज्ञानिक सलाह का विकल्प नहीं। किसी नतीजे की गारंटी नहीं दी जाती।