मूलांक 3 Mulank 3 · Jupiter

गुरु · बृहस्पति · 3, 12, 21, 30 तारीख़

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 है। इसका ग्रह बृहस्पति है और इसे गुरु का अंक कहते हैं: ज्ञान, अभिव्यक्ति, विस्तार।

स्वभाव

मूलांक 3 वाले ज्ञान के प्रेमी होते हैं। पढ़ना, सिखाना, समझाना इनके ख़ून में है। ये अनुशासन पसंद करते हैं और दूसरों से भी वही उम्मीद रखते हैं। बृहस्पति इन्हें सम्मान और सलाह देने की जगह दिलाता है।

ताक़त

ज्ञान, ईमानदारी, अच्छा बोलना, सही-ग़लत की समझ।

किस बात से बचें

दूसरों को लगातार सुधारने की आदत, ज़िद, बड़ा दिखने की चाह।

करियर

शिक्षक, प्रोफ़ेसर, वकील, बैंकिंग, धर्म-अध्यात्म, लेखन, कंसल्टिंग।

रिश्ते

साथी की इज़्ज़त करते हैं और बदले में इज़्ज़त चाहते हैं। मूलांक 6, 9 और 1 के साथ अच्छा मेल रहता है।

मूलांक 3 की शुभ जानकारी

ग्रहबृहस्पति
मित्र अंक1, 2, 3, 5, 6, 7, 9
जिनसे बचें8
शुभ रंगपीला, सुनहरा, केसरिया, क्रीम
जिन रंगों से बचेंकाला, गहरा नीला
शुभ दिनगुरुवार, मंगलवार, शुक्रवार
शुभ दिशाउत्तर-पूर्व
रुद्राक्ष3 मुखी या 5 मुखी रुद्राक्ष

रत्न के बारे में: रत्न मूलांक से नहीं, आपकी जन्म कुंडली से तय होना चाहिए। बिना कुंडली देखे रत्न पहनना नुक़सान भी कर सकता है।

अपना मूलांक, भाग्यांक और लो शू ग्रिड मुफ़्त कैलकुलेटर में निकालिए, या मिसिंग नंबर देखिए।

ये सिर्फ़ शुरुआत है

ऊपर जो निकला वो सही है, पर वो आपकी कुंडली का एक कोना भर है। आपका पूरा ढर्रा, पैसा कहाँ रुकता है, करियर किस दिशा में चलता है, कौन सा साल किस काम का है, और कौन से उपाय सच में आप पर लागू होते हैं, ये सब 130+ पन्नों की फ़ॉर्च्यून रिपोर्ट में आता है।

हर रिपोर्ट आयुष सागर ख़ुद बनाते हैं · WhatsApp पर 24 घंटे में · हिन्दी या English

रिपोर्ट देखिए, ₹999 पहले WhatsApp पर पूछिए

बाक़ी मूलांक

मूलांक 1नेतामूलांक 2कूटनीतिज्ञमूलांक 4निर्मातामूलांक 5संवादकमूलांक 6पालकमूलांक 7खोजीमूलांक 8प्रशासकमूलांक 9योद्धा

लोग जो पूछते हैं

मूलांक 3 किन तारीख़ों का होता है?

किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। तारीख़ के अंकों को जोड़कर एक अंक बनाइए, वही मूलांक है।

मूलांक 3 का ग्रह कौन सा है?

मूलांक 3 का ग्रह बृहस्पति है।

मूलांक 3 के लिए कौन से अंक शुभ हैं?

मूलांक 3 के मित्र अंक 1, 2, 3, 5, 6, 7, 9 हैं। 8 से जहाँ हो सके बचिए, जैसे मकान, गाड़ी या मोबाइल नंबर चुनते समय।

ये मार्गदर्शन एवं आत्म-चिंतन के लिए है। चिकित्सा, कानूनी, वित्तीय या मनोवैज्ञानिक सलाह का विकल्प नहीं। किसी नतीजे की गारंटी नहीं दी जाती।