मूलांक 2 Mulank 2 · Moon

कूटनीतिज्ञ · चंद्र · 2, 11, 20, 29 तारीख़

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 है। इसका ग्रह चंद्र है और इसे कूटनीतिज्ञ का अंक कहते हैं: संवेदनशीलता, अंतर्ज्ञान, साझेदारी।

ख़ास बात: 11 तारीख़ मास्टर अंक है: गहरा अंतर्ज्ञान और दूसरों को राह दिखाने की क्षमता, पर साथ में बेचैनी भी।

स्वभाव

मूलांक 2 वाले भावुक और समझदार होते हैं। ये बोलने से पहले सामने वाले का मन पढ़ लेते हैं। झगड़ा सुलझाना, लोगों को जोड़ना इनका स्वाभाविक काम है। चंद्रमा की तरह इनका मन भी घटता-बढ़ता रहता है।

ताक़त

संवेदनशीलता, कल्पना, सहयोग, कला और संगीत की समझ।

किस बात से बचें

जल्दी आहत होना, फ़ैसले में देरी, दूसरों पर ज़रूरत से ज़्यादा निर्भरता।

करियर

काउंसलिंग, शिक्षा, कला, संगीत, नर्सिंग, सलाह देने वाले काम, साझेदारी का व्यापार।

रिश्ते

रिश्ता इनके लिए सबसे बड़ी चीज़ है। इन्हें ऐसा साथी चाहिए जो धीरज रखे। मूलांक 1 और 7 के साथ अच्छी बनती है।

मूलांक 2 की शुभ जानकारी

ग्रहचंद्र
मित्र अंक1, 2, 3, 5, 7
जिनसे बचें8
शुभ रंगसफ़ेद, क्रीम, चाँदी जैसा, हल्का हरा
जिन रंगों से बचेंकाला, गहरा नीला
शुभ दिनसोमवार, शुक्रवार, रविवार
शुभ दिशाउत्तर-पश्चिम
रुद्राक्ष2 मुखी रुद्राक्ष

रत्न के बारे में: रत्न मूलांक से नहीं, आपकी जन्म कुंडली से तय होना चाहिए। बिना कुंडली देखे रत्न पहनना नुक़सान भी कर सकता है।

अपना मूलांक, भाग्यांक और लो शू ग्रिड मुफ़्त कैलकुलेटर में निकालिए, या मिसिंग नंबर देखिए।

ये सिर्फ़ शुरुआत है

ऊपर जो निकला वो सही है, पर वो आपकी कुंडली का एक कोना भर है। आपका पूरा ढर्रा, पैसा कहाँ रुकता है, करियर किस दिशा में चलता है, कौन सा साल किस काम का है, और कौन से उपाय सच में आप पर लागू होते हैं, ये सब 130+ पन्नों की फ़ॉर्च्यून रिपोर्ट में आता है।

हर रिपोर्ट आयुष सागर ख़ुद बनाते हैं · WhatsApp पर 24 घंटे में · हिन्दी या English

रिपोर्ट देखिए, ₹999 पहले WhatsApp पर पूछिए

बाक़ी मूलांक

मूलांक 1नेतामूलांक 3गुरुमूलांक 4निर्मातामूलांक 5संवादकमूलांक 6पालकमूलांक 7खोजीमूलांक 8प्रशासकमूलांक 9योद्धा

लोग जो पूछते हैं

मूलांक 2 किन तारीख़ों का होता है?

किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। तारीख़ के अंकों को जोड़कर एक अंक बनाइए, वही मूलांक है।

मूलांक 2 का ग्रह कौन सा है?

मूलांक 2 का ग्रह चंद्र है।

मूलांक 2 के लिए कौन से अंक शुभ हैं?

मूलांक 2 के मित्र अंक 1, 2, 3, 5, 7 हैं। 8 से जहाँ हो सके बचिए, जैसे मकान, गाड़ी या मोबाइल नंबर चुनते समय।

ये मार्गदर्शन एवं आत्म-चिंतन के लिए है। चिकित्सा, कानूनी, वित्तीय या मनोवैज्ञानिक सलाह का विकल्प नहीं। किसी नतीजे की गारंटी नहीं दी जाती।