भाग्यशाली अंक कैलकुलेटरLucky Number

मुफ़्त · तुरंत · कुछ भरना नहीं पड़ता

जन्म तारीख़ डालिए और अपना मूलांक, भाग्यांक तथा भाग्यशाली अंक जान लीजिए — वही गणना जो फ़ॉर्च्यून रिपोर्ट में होती है।

अंक ज्योतिष में दो अंक सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं।

मूलांक — अंग्रेज़ी में इसे Driver Number कहते हैं। ये आपकी जन्म तारीख़ के दिन से बनता है। नाम ठीक ही रखा गया है: यही वो अंक है जो गाड़ी चलाता है — आपका स्वभाव, आपकी पहली प्रतिक्रिया, वो जो आप हैं।

भाग्यांक — अंग्रेज़ी में Conductor Number। ये पूरी जन्म तारीख़ से बनता है, दिन-महीना-साल सब जोड़कर। कंडक्टर रास्ता तय करता है, टिकट काटता है, हिसाब रखता है — वैसे ही ये अंक आपका रास्ता दिखाता है, वो जो जीवन आपसे कराता है।

दोनों मिलकर चलते हैं। ड्राइवर तय करता है गाड़ी कैसे चलेगी, कंडक्टर तय करता है वो कहाँ जाएगी।

भाग्यशाली अंक वो होते हैं जो आपके मूलांक के मित्र हैं। मकान नंबर, गाड़ी नंबर, कोई तारीख़ चुननी हो — इन्हीं में से चुनिए।

ये सिर्फ़ शुरुआत है

ऊपर जो निकला वो सही है, पर वो आपकी कुंडली का एक कोना भर है। आपका पूरा ढर्रा — पैसा कहाँ रुकता है, करियर किस दिशा में चलता है, कौन सा साल किस काम का है, और कौन से उपाय सच में आप पर लागू होते हैं — ये सब 130+ पन्नों की फ़ॉर्च्यून रिपोर्ट में आता है।

हर रिपोर्ट आयुष सागर ख़ुद बनाते हैं · WhatsApp पर 24 घंटे में · हिन्दी या English

रिपोर्ट देखिए — ₹999 पहले WhatsApp पर पूछिए

लोग जो पूछते हैं

मूलांक और भाग्यांक में फ़र्क़ क्या है?

मूलांक सिर्फ़ जन्म के दिन से बनता है — 23 तारीख़ को जन्मे हैं तो 2+3=5, मूलांक 5। भाग्यांक पूरी तारीख़ से बनता है, दिन-महीना-साल सब जोड़कर। मूलांक बताता है आप कैसे हैं, भाग्यांक बताता है आपका रास्ता कैसा है।

Driver Number और Conductor Number क्या होते हैं?

ये वही दो अंक हैं, अंग्रेज़ी नाम से। Driver Number यानी मूलांक — जन्म के दिन से बनने वाला, जो गाड़ी चलाता है यानी आपका स्वभाव तय करता है। Conductor Number यानी भाग्यांक — पूरी जन्म तारीख़ से बनने वाला, जो रास्ता तय करता है। ऊपर कैलकुलेटर में दोनों नाम साथ-साथ दिखते हैं।

क्या ये कैलकुलेटर सही है?

हाँ। इसमें वही गणना लगी है जो आयुष सागर की फ़ॉर्च्यून रिपोर्ट में चलती है — कोई अलग तरीक़ा नहीं। फ़र्क़ सिर्फ़ गहराई का है: यहाँ अंक मिलते हैं, रिपोर्ट में उनका पूरा मतलब।

भाग्यशाली अंक का इस्तेमाल कैसे करें?

जहाँ चुनने का मौक़ा हो वहाँ काम आते हैं — मकान या फ़्लैट नंबर, गाड़ी का नंबर, मोबाइल नंबर, कोई काम शुरू करने की तारीख़। जो चीज़ें बदली नहीं जा सकतीं उनके पीछे मत पड़िए।

क्या शत्रु अंक से नुक़सान होता है?

नुक़सान नहीं, रगड़ होती है। उन अंकों वाले काम में मेहनत ज़्यादा लगती है और नतीजा देर से आता है। जहाँ चुनाव है वहाँ बचिए; जहाँ नहीं है वहाँ चिंता मत कीजिए।

बाक़ी मुफ़्त कैलकुलेटर

भाग्यशाली रंगLucky Colour भाग्यशाली दिनLucky Day भाग्यशाली रत्नLucky Stone नाम का अंकName Number

कौन बनाता है

Aayuush Sagar — इंदिरापुरम, ग़ाज़ियाबाद के अंक ज्योतिषी एवं ज्योतिषी। Electrical Engineer और MBA, 2017 से यही काम। 20,000+ कुंडलियाँ, 500+ छात्र। इस कैलकुलेटर में वही गणना लगी है जो उनकी फ़ॉर्च्यून रिपोर्ट में चलती है।

ये मार्गदर्शन एवं आत्म-चिंतन के लिए है। चिकित्सा, कानूनी, वित्तीय या मनोवैज्ञानिक सलाह का विकल्प नहीं। किसी नतीजे की गारंटी नहीं दी जाती।