अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 है। इसका ग्रह शुक्र है और इसे पालक का अंक कहते हैं: सौंदर्य, प्रेम, ज़िम्मेदारी।
स्वभाव
मूलांक 6 वाले घर, परिवार और ख़ूबसूरती के लोग हैं। शुक्र इन्हें आकर्षण, अच्छा पहनने-ओढ़ने का शौक़ और आराम की चाह देता है। दूसरों का ख़याल रखना इन्हें सुकून देता है।
ताक़त
प्यार, ज़िम्मेदारी, कला की समझ, मेहमाननवाज़ी।
किस बात से बचें
ज़्यादा ख़र्च, ऐशो-आराम की आदत, दूसरों की ख़ातिर ख़ुद को भूल जाना।
करियर
फ़ैशन, डिज़ाइन, होटल, फ़िल्म और मनोरंजन, ब्यूटी, इंटीरियर, हीलिंग।
रिश्ते
रिश्ते में पूरा दिल लगाते हैं। मूलांक 3, 5 और 6 के साथ अच्छा मेल रहता है; 9 के साथ खिंचाव रहता है।
मूलांक 6 की शुभ जानकारी
| ग्रह | शुक्र |
|---|---|
| मित्र अंक | 1, 3, 5, 6, 7, 8 |
| जिनसे बचें | 9 |
| शुभ रंग | सफ़ेद, क्रीम, गुलाबी, हल्का नीला, पेस्टल रंग |
| जिन रंगों से बचें | गहरा लाल, काला |
| शुभ दिन | शुक्रवार, बुधवार, मंगलवार |
| शुभ दिशा | दक्षिण-पूर्व |
| रुद्राक्ष | 6 मुखी या 13 मुखी रुद्राक्ष |
रत्न के बारे में: रत्न मूलांक से नहीं, आपकी जन्म कुंडली से तय होना चाहिए। बिना कुंडली देखे रत्न पहनना नुक़सान भी कर सकता है।
अपना मूलांक, भाग्यांक और लो शू ग्रिड मुफ़्त कैलकुलेटर में निकालिए, या मिसिंग नंबर देखिए।
ऊपर जो निकला वो सही है, पर वो आपकी कुंडली का एक कोना भर है। आपका पूरा ढर्रा, पैसा कहाँ रुकता है, करियर किस दिशा में चलता है, कौन सा साल किस काम का है, और कौन से उपाय सच में आप पर लागू होते हैं, ये सब 130+ पन्नों की फ़ॉर्च्यून रिपोर्ट में आता है।
हर रिपोर्ट आयुष सागर ख़ुद बनाते हैं · WhatsApp पर 24 घंटे में · हिन्दी या English
रिपोर्ट देखिए, ₹999 पहले WhatsApp पर पूछिएबाक़ी मूलांक
लोग जो पूछते हैं
मूलांक 6 किन तारीख़ों का होता है?
किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। तारीख़ के अंकों को जोड़कर एक अंक बनाइए, वही मूलांक है।
मूलांक 6 का ग्रह कौन सा है?
मूलांक 6 का ग्रह शुक्र है।
मूलांक 6 के लिए कौन से अंक शुभ हैं?
मूलांक 6 के मित्र अंक 1, 3, 5, 6, 7, 8 हैं। 9 से जहाँ हो सके बचिए, जैसे मकान, गाड़ी या मोबाइल नंबर चुनते समय।