लो शू ग्रिड कैलकुलेटर Lo Shu Grid

जन्म तारीख़ से आपका ग्रिड, मिसिंग नंबर और दोहराए गए अंक

जन्म तारीख़ डालिए — आपका लो शू ग्रिड बन जाएगा, और साफ़ दिखेगा कि कौन से अंक ग़ायब हैं और कौन से ज़रूरत से ज़्यादा।

लो शू ग्रिड चीन की बहुत पुरानी पद्धति है, जिसे भारत में अंक ज्योतिष के साथ ख़ूब इस्तेमाल किया जाता है। मूलांक और भाग्यांक बताते हैं कि आप कौन हैं; ग्रिड बताता है कि आपके पास क्या है और क्या नहीं।

ग्रिड की तीन आड़ी लाइनें तीन तल हैं: ऊपर सोच का तल (4 9 2), बीच में भावना का तल (3 5 7), और नीचे कर्म का तल (8 1 6)। जो तल पूरा भरा है वो आपकी ताक़त है।

ये सिर्फ़ शुरुआत है

ऊपर जो निकला वो सही है, पर वो आपकी कुंडली का एक कोना भर है। आपका पूरा ढर्रा, पैसा कहाँ रुकता है, करियर किस दिशा में चलता है, कौन सा साल किस काम का है, और कौन से उपाय सच में आप पर लागू होते हैं, ये सब 130+ पन्नों की फ़ॉर्च्यून रिपोर्ट में आता है।

हर रिपोर्ट आयुष सागर ख़ुद बनाते हैं · WhatsApp पर 24 घंटे में · हिन्दी या English

रिपोर्ट देखिए, ₹999 पहले WhatsApp पर पूछिए

लोग जो पूछते हैं

लो शू ग्रिड क्या है?

तीन-गुणा-तीन का एक चौकोर, जिसमें 1 से 9 तक के अंक तय जगह पर बैठते हैं — ऊपर 4 9 2, बीच में 3 5 7, नीचे 8 1 6। इसकी हर लाइन का जोड़ 15 आता है। अंक ज्योतिष में आपकी जन्म तारीख़ के अंक इसमें भरे जाते हैं, और जो ख़ाने ख़ाली रह जाते हैं वही आपके मिसिंग नंबर हैं।

ग्रिड में कौन-कौन से अंक गिने जाते हैं?

जन्म तारीख़ के सारे अंक (0 छोड़कर), उसके साथ भाग्यांक, और अगर जन्म की तारीख़ 10 या उससे ऊपर है तो मूलांक भी। 1 से 9 तारीख़ वालों का मूलांक पहले से तारीख़ में मौजूद होता है, इसलिए उसे दोबारा नहीं जोड़ते।

मिसिंग नंबर का मतलब क्या है?

मिसिंग नंबर वो गुण है जो आपको अपने आप नहीं मिलता — उसे मेहनत से सीखना पड़ता है। ये कोई सज़ा नहीं है। बहुत से कामयाब लोगों के ग्रिड में तीन-चार अंक ख़ाली होते हैं।

क्या मिसिंग नंबर ठीक किए जा सकते हैं?

जन्म तारीख़ नहीं बदलती, पर नाम की स्पेलिंग, मोबाइल नंबर और रोज़ की आदतों से उस अंक की ऊर्जा जोड़ी जा सकती है। फ़ॉर्च्यून रिपोर्ट में हर मिसिंग नंबर के लिए अलग उपाय दिए जाते हैं।

बाक़ी मुफ़्त कैलकुलेटर

भाग्यशाली अंकMulank · Bhagyankभाग्यशाली रंगLucky Colourभाग्यशाली दिनLucky Dayभाग्यशाली रत्नLucky Stoneनाम का अंकName Number
ये मार्गदर्शन एवं आत्म-चिंतन के लिए है। चिकित्सा, कानूनी, वित्तीय या मनोवैज्ञानिक सलाह का विकल्प नहीं। किसी नतीजे की गारंटी नहीं दी जाती।