मूलांक 1 Mulank 1 · Sun

नेता · सूर्य · 1, 10, 19, 28 तारीख़

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 है। इसका ग्रह सूर्य है और इसे नेता का अंक कहते हैं: अधिकार, मौलिकता, स्वतंत्रता।

ख़ास बात: 19 तारीख़ कर्मिक अंक है: इस दिन जन्मे लोगों को पिछले कर्म का हिसाब चुकाना पड़ता है, ख़ासकर अहंकार और अकेले चलने की आदत को लेकर।

स्वभाव

मूलांक 1 वाले आगे चलने के लिए बने हैं। ये किसी के पीछे खड़े होकर ख़ुश नहीं रहते, इन्हें अपना रास्ता चाहिए। फ़ैसले जल्दी लेते हैं और उन पर टिके रहते हैं। नया काम शुरू करना इन्हें सबसे ज़्यादा भाता है।

ताक़त

आत्मविश्वास, हिम्मत, मौलिक सोच, ज़िम्मेदारी उठाने की ताक़त।

किस बात से बचें

अहंकार, दूसरों की बात न सुनना, अकेलापन, "मैं ही सही हूँ" वाला रवैया।

करियर

अपना व्यापार, प्रशासन, सरकारी पद, मैनेजमेंट, राजनीति — जहाँ फ़ैसला इनके हाथ में हो।

रिश्ते

रिश्ते में वफ़ादार होते हैं, पर साथी को बराबरी की जगह देना सीखना पड़ता है। मूलांक 2, 3 और 5 वालों के साथ अच्छा तालमेल रहता है।

मूलांक 1 की शुभ जानकारी

ग्रहसूर्य
मित्र अंक1, 2, 3, 5, 6, 9
जिनसे बचें8
शुभ रंगसुनहरा, नारंगी, पीला, ताँबई
जिन रंगों से बचेंकाला, गहरा स्लेटी
शुभ दिनरविवार, सोमवार, मंगलवार
शुभ दिशापूर्व
रुद्राक्ष1 मुखी या 12 मुखी रुद्राक्ष

रत्न के बारे में: रत्न मूलांक से नहीं, आपकी जन्म कुंडली से तय होना चाहिए। बिना कुंडली देखे रत्न पहनना नुक़सान भी कर सकता है।

अपना मूलांक, भाग्यांक और लो शू ग्रिड मुफ़्त कैलकुलेटर में निकालिए, या मिसिंग नंबर देखिए।

ये सिर्फ़ शुरुआत है

ऊपर जो निकला वो सही है, पर वो आपकी कुंडली का एक कोना भर है। आपका पूरा ढर्रा, पैसा कहाँ रुकता है, करियर किस दिशा में चलता है, कौन सा साल किस काम का है, और कौन से उपाय सच में आप पर लागू होते हैं, ये सब 130+ पन्नों की फ़ॉर्च्यून रिपोर्ट में आता है।

हर रिपोर्ट आयुष सागर ख़ुद बनाते हैं · WhatsApp पर 24 घंटे में · हिन्दी या English

रिपोर्ट देखिए, ₹999 पहले WhatsApp पर पूछिए

बाक़ी मूलांक

मूलांक 2कूटनीतिज्ञमूलांक 3गुरुमूलांक 4निर्मातामूलांक 5संवादकमूलांक 6पालकमूलांक 7खोजीमूलांक 8प्रशासकमूलांक 9योद्धा

लोग जो पूछते हैं

मूलांक 1 किन तारीख़ों का होता है?

किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। तारीख़ के अंकों को जोड़कर एक अंक बनाइए, वही मूलांक है।

मूलांक 1 का ग्रह कौन सा है?

मूलांक 1 का ग्रह सूर्य है।

मूलांक 1 के लिए कौन से अंक शुभ हैं?

मूलांक 1 के मित्र अंक 1, 2, 3, 5, 6, 9 हैं। 8 से जहाँ हो सके बचिए, जैसे मकान, गाड़ी या मोबाइल नंबर चुनते समय।

ये मार्गदर्शन एवं आत्म-चिंतन के लिए है। चिकित्सा, कानूनी, वित्तीय या मनोवैज्ञानिक सलाह का विकल्प नहीं। किसी नतीजे की गारंटी नहीं दी जाती।