मैं आयुष सागर हूँ, ग़ाज़ियाबाद से 2017 से अंक ज्योतिष का काम कर रहा हूँ। ग़ाज़ियाबाद, दिल्ली NCR और दिल्ली के लोग मेरे पास सबसे ज़्यादा आते हैं, पर अब ज़्यादातर काम ऑनलाइन होता है, इसलिए भारत में कहीं से भी जुड़ सकते हैं।
हिन्दी में अंक ज्योतिष
बहुत से लोग अपने अंकों की बात अपनी भाषा में समझना चाहते हैं। इसलिए मेरी रिपोर्ट, वेबसाइट के कैलकुलेटर और लेख हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों में हैं। मूलांक, भाग्यांक, लो शू ग्रिड के मिसिंग नंबर, नाम का अंक, सब कुछ आसान हिन्दी में।
क्या-क्या मिलता है
किन इलाक़ों से लोग आते हैं
ग़ाज़ियाबाद: इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा, राज नगर एक्सटेंशन, क्रॉसिंग्स रिपब्लिक। दिल्ली NCR: नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद। दिल्ली: पूर्वी, दक्षिणी और पूरी दिल्ली। और ऑनलाइन पूरे भारत और विदेश में।
मेरे बारे में
मैं इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और MBA हूँ, और 2017 से Anantdrristi के नाम से अंक ज्योतिष कर रहा हूँ। साथ में वास्तु सलाहकार, काउंसलर, और योग व ध्यान शिक्षक भी हूँ। अभी काउंसलिंग की पढ़ाई कर रहा हूँ, क्योंकि मेरा मानना है कि अंक तभी काम आते हैं जब उन्हें इंसान की सोच के साथ समझा जाए।
“ग्रह पूरी ज़िंदगी बदल सकते हैं, पर उन्हें वक़्त लगता है। एक मज़बूत विचार ज़िंदगी अभी से बदल सकता है।”
— by Aayuush Sagar
ऊपर जो निकला वो सही है, पर वो आपकी कुंडली का एक कोना भर है। आपका पूरा ढर्रा, पैसा कहाँ रुकता है, करियर किस दिशा में चलता है, कौन सा साल किस काम का है, और कौन से उपाय सच में आप पर लागू होते हैं, ये सब 130+ पन्नों की फ़ॉर्च्यून रिपोर्ट में आता है।
हर रिपोर्ट आयुष सागर ख़ुद बनाते हैं · WhatsApp पर 24 घंटे में · हिन्दी या English
रिपोर्ट देखिए, ₹999 पहले WhatsApp पर पूछिएलोग जो पूछते हैं
क्या आप ग़ाज़ियाबाद में मिलते हैं?
मैं ग़ाज़ियाबाद से काम करता हूँ। वास्तु के लिए घर या दफ़्तर पर आना दिल्ली NCR में होता है। अंक ज्योतिष का काम — रिपोर्ट, नाम और मोबाइल नंबर — ज़्यादातर ऑनलाइन होता है, क्योंकि उसके लिए बस जन्म तारीख़ और नाम चाहिए।
दिल्ली या किसी दूसरे शहर से कैसे लें?
ऑनलाइन। आप वेबसाइट पर अपनी जानकारी भरते हैं, पेमेंट करते हैं, और रिपोर्ट या विश्लेषण आपको भेज दिया जाता है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम हो या भारत का कोई भी शहर, तरीक़ा एक ही है।
क्या सब कुछ हिन्दी में मिलता है?
हाँ। फ़ॉर्च्यून रिपोर्ट हिन्दी या अंग्रेज़ी में ले सकते हैं, और बातचीत भी जिस भाषा में आप सहज हों।
नाम सुधार (name correction) कैसे होता है?
आपकी जन्म तारीख़ के अंकों से नाम की स्पेलिंग मिलाई जाती है। ज़रूरत हो तो एक-दो अक्षर का बदलाव सुझाया जाता है — पूरा नाम बदलने की ज़रूरत शायद ही पड़ती है। ये Lucky Name सेवा में होता है।